अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

बिलासपुर —- कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमाली में मेसर्स विराज अर्थ फ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित कोल वाशरी परियोजना की जनसुनवाई शुक्रवार को भारी विरोध के बीच संपन्न हुई। अमाली, बिल्लीबंद, खुरदुर, नवागांव, सलका सहित आसपास के प्रभावित गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में जनसुनवाई स्थल पहुंचे और एक स्वर में परियोजना का विरोध किया।

ग्राम पंचायत अमाली के सरपंच मोनू सिंह, उपसरपंच श्याम यादव तथा पंचों ने भी कोल वाशरी का विरोध करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के पर्यावरण, जल स्रोतों और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने प्रशासन पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनसुनवाई का आयोजन शासकीय परिसर के बजाय कंपनी की निजी भूमि पर किया गया, जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कोल वाशरी के समीप शासकीय महाविद्यालय संचालित है तथा अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र भी निकट स्थित है। उनका यह भी कहना था कि पेसा एक्ट लागू क्षेत्र होने के कारण ग्राम सभा की सहमति आवश्यक है, जो प्राप्त नहीं की गई।

संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा बाहर से लोगों को बुलाकर जनसुनवाई में समर्थन दिलाने का प्रयास किया गया, जबकि प्रभावित क्षेत्र के लोगों की राय ही महत्वपूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय ग्रामीणों के आधार कार्ड की जांच की जा रही थी, जबकि बाहरी लोगों और बाउंसरों को बिना रोक-टोक प्रवेश दिया गया, जिससे जनसुनवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यापक जनविरोध के बावजूद कोल वाशरी की स्थापना की जाती है तो प्रभावित ग्रामीणों के साथ मिलकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर परियोजना को चुनौती दी जाएगी।

ग्रामीणों का आरोप है कि जनसुनवाई समाप्त होने की घोषणा के बाद भी कंपनी की ओर से समर्थन जुटाने के लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

जनसुनवाई में जिला पंचायत सदस्य रजनी मरकाम, राजेश्वरी प्रभु जगत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, संतोष गुप्ता, कुलवंत सिंह, अफजल खान, कमलू कश्यप, पार्षद कान्हा गुप्ता, एनएसयूआई सचिव लकी मिश्रा, पूर्व सरपंच कपूर भानु, सूर्यभान तंवर, हैप्पी गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वीणा मसीह, पूर्व अध्यक्ष माया मिश्रा, आशीष मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च