बिलासपुर — भारतीय जनता पार्टी बेलगहना मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “संगठन ही शक्ति है, सेवा ही संकल्प है” अभियान के तहत संगठनात्मक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिजेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवकुश कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष तीरिथ यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, चांडक जी, जी.एन. निषाद , जिला कार्यसमिति सदस्य कामता यादव, बलदाऊ प्रसाद दुबे, मनोज गुप्ता, मंडल महामंत्री प्रदीप कश्यप, मंडल मंत्री गणेश गाडगे, रायसिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार पैकरा, प्रेमलाल यादव, रमेश राठौर, श्री मनोज ध्रुव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विमल मानिकपुरी, श्री योगेश दुबे, युवा मोर्चा महामंत्री श्री फगुन प्रजापति, श्री गजानंद श्रीवास, श्री सोम साहू, श्री बिरहुल पैकरा, श्री सोन सिंह ध्रुव, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक श्री दीपक पांडे, श्री कृष्ण कुमार तिवारी, श्री वीरमन्यु, श्री त्रिभुवन, श्री बाबूलाल पाव, श्री शिव सिंह पैकरा एवं श्री प्रीतम चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती पर जोर
बैठक में बूथ एवं मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। सेवा और संगठन के माध्यम से जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना ही अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
बैठक का समापन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और सेवा भावना के संकल्प के साथ हुआ

