योगीराज विद्या मंदिर में हिंदी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन 

सुन्दरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट 

तेंदुभाठा —- चपोरा स्थिति योगीराज विद्या मंदिर में हिंदी दिवस समारोह एक रंगारंग कार्यक्रम में मनाया गया। मां शारदे की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित व बच्चों द्वारा मां शारदे की आरती कर इस कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए कक्षा 5 वी से कक्षा 8 वी तक के विद्यार्थियों के लिए ,भारतीय संस्कृत में त्यौहार का महत्व और कक्षा 9वीं व 10वीं में आधुनिक भारत की कल्पना , विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हिंदी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में कुंती कश्यप, शमिता सिदार, प्राची कोशले, आदि ने आज के विषय पर अपना विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने समस्त विश्व को देवनागरी लिपि को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाने की बात कही उनके द्वारा प्रस्तुत कविता , मैं हिंदी को ढूंढता इंग्लिश में खो गया ,ने भी काफी तालियां बटोरी। शाला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का अभिभावकों ने भी काफी प्रशंसा की।

Latest
संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क...