रतनपुर पुलिस ने होली, रमजान, नवरात्रि व ईद को लेकर की शांति समिति की बैठक

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर—- आगामी होली, पवित्र रमजान माह, नवरात्रि एवं ईद जैसे प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज रतनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक का नेतृत्व थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, तहसीलदार शिल्पा भगत, डीएसपी प्रशिक्षु आकाश चौधरी तथा नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में अधिकारियों द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र में कुल पांच पेट्रोलिंग वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिसमें चार वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में तथा एक वाहन नगर क्षेत्र में लगातार गश्त करेगा। स्वयं थाना प्रभारी भी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे। पेट्रोलिंग के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगर के व्यापारीगण, प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच, जनप्रतिनिधि तथा रतनपुर नगर के सभी पार्षद उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे शासन-प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस