सरकारी जमीन पर कोटवार द्वारा सागौन-महुआ के पेड़ों की अवैध कटाई, मिट्टी बेचने का भी आरोप, बिजली पोल को खतरा

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- रतनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में सरकारी जमीन पर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पंचायत के कोटवार को शासकीय उपयोग के लिए दी गई जमीन पर लगे 100 से भी अधिक सागौन, साल और महुआ के पेड़ों को जेसीबी मशीन से कटवाकर अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, उक्त जमीन पर पहले बड़ी संख्या में पुराने और मूल्यवान सागौन, साल व महुआ के पेड़ मौजूद थे, जिन्हें हाल ही में जेसीबी मशीन की मदद से काट दिया गया। मौके पर कई पेड़ों के ठूंठ अब भी पड़े हुए हैं, जबकि कुछ ठूंठों को पूरी तरह उखाड़कर जमीन समतल कर दी गई है, जिससे अवैध कटाई की पुष्टि हो रही है।

इतना ही नहीं, आरोप है कि इस शासकीय भूमि की मिट्टी को भी जेसीबी से निकालकर नेशनल हाईवे सड़क निर्माण कार्य में बेचा जा रहा है। इससे शासन को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।

मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब जमीन के बीच से गुजर रहे बिजली के पोल के आसपास की मिट्टी को भी जेसीबी से खोद दिया गया। इससे बिजली पोल की नींव कमजोर हो गई है और पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि शासकीय भूमि और उस पर लगे बहुमूल्य पेड़ों की इस तरह अवैध कटाई और मिट्टी बिक्री से शासन की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

Latest
शिकायतकर्ता को सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया गया दबाव... बिलासपुर पुलिस में बड़ी फेर बदल, कानून व्यवस्था को मजबूत बनने की पहल पाली में 17 मई को छत्तीसगढ़ कौराई यादव समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बानाबेल स्कूल में शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप फर्जी बिल, संदिग्ध भुगतान और दुकानों के अस्तित्व प... शासकीय प्राथमिक शाला छतौना में फर्जी बिल और अनियमितताओं की शिकायत, जांच की मांग परसापानी प्राथमिक शाला में स्कूल को मिलने वाली राशि में बड़ा खेल! फर्जी बिलिंग और अनियमितताओं के गंभ... श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में 12 कमरों का भव्य आश्रम निर्माण, 2 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर होगी छत ... धूल से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद खुला मार्ग लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, आज तक नहीं खुला दरवाजा पूर्व सरपंच जनक सिंह पैकरा का निधन