राशन दुकान से खाद्यान्न गबन करने वाले 4 राशन दुकान निलंबित


इमरान खान की रिपोर्ट 

बिलासपुर —- पीडीएस के तहत संचालित उचित मूल्य की दुकानों में भौतिक सत्यापन के बाद बड़ी गड़बड़ी सामने आया था जिसके बाद दुकान संचालको को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था असंतोषजनक जवाब प्राप्त नही होने के कारण चार दुकानों को निलंबित कर दिया गया हैं l 

कोटा ब्लॉक के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोनचरा, सोनपुरी, कर्रा व आमामुड़ा में भौतिक सत्यापन में बड़ी अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खाद्य निरीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय उचित मूल्य दुकान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मिट्ठूनवागांव के अंतर्गत उपकेंद्र कोनचरा व उपकेंद्र सोनपुरी के प्रबंधक मनीष अग्रवाल, विक्रेता उत्तम जायसवाल व पूर्व विक्रेता सुरेंद्र गुप्ता के द्वारा कोनचरा में चावल 317.24 क्विंटल, शक़्कर 8.24 क्विंटल व नमक 2.72 क्विंटल व सोनपुरी में चावल 200.85 क्विंटल, शक़्कर 3.77क्विंटल व चना 5.06 क्विंटल गबन किया गया l आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना के उपकेंद्र आमामुड़ा में प्रबंधक लतीफ खान व विक्रेता उदय राज के द्वारा चावल 177.72 क्विंटल, शक़्कर 5.54 व नमक 7.50 क्विंटल गबन करना पाया गया l आनंद महिला स्व सहायता समूह कर्रा के अध्यक्ष पंचकुवर बैसवाड़े, सचिव गायत्री देवी व विक्रेता दीपक यादव के द्वारा चावल 91.08 क्विंटल व शक़्कर 0.65 किलो का गबन इनके द्वारा किया गया था l इस तरह खाद्यान्न में भारी अनियमितताएं बरतने वाले इन 4 दुकानों को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली 2016 की कड़िकाओ व 16(1) के तहत दुकानों को निलंबित कर दिया गया l 

शिकायत के बाद की थी जांच  —-******—-राशन दुकान के संचालको के द्वारा चावल वितरण में भारी हेराफेरी की गई है। दुकान के संचालको ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतते हुए हितग्राहियों के हिस्से का चावल, शक़्कर नमक व चना गबन कर लिया। जिसे राशन दुकान के संचालको ने मोटी कमाई के लालच में कालाबाजारियों के हवाले कर दिया। हितग्राहियो को राशन नही मिल रहा था  राशन दुकान के संचालकों के द्वारा चावल वितरण में भारी हेराफेरी की गई दुकान संचालकों ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतते हुए हितग्राहियों के हिस्से का चावल, शक्कर, नमक व चना गबन कर लिया जिससे राशन दुकान के संचालकों ने मोटी कमाई के लालच में कालाबाजारियों के हवाले कर दिया खाद्य निरीक्षक के द्वारा इन दुकानों की जांच की गई जिसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई जिसके बाद इन दुकानों को नोटिस जारी किया गया l 

Latest
धूल से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद खुला मार्ग लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, आज तक नहीं खुला दरवाजा पूर्व सरपंच जनक सिंह पैकरा का निधन स्कूल के खेल सामग्री में गड़बड़ी, शिक्षक पर गंभीर आरोप आमागोहन में महिला पर घर में घुसकर फरसा से हमला, एफआईआर दर्ज शोक की घड़ी में कवराई यादव समाज बना सहारा, केवची में पीड़ित परिवार को दी आर्थिक व सामाजिक सहायता शिवतराई में गूंजेगी शहनाई: 25 से 27 अप्रैल तक होगा 9 वां गोंड सामूहिक विवाह समारोह अटल श्रीवास्तव के अथक प्रयास से कोटा–बेलगहना मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, 32.71 करोड़ से बदलेगी... आमागोहन में सब इंस्पेक्टर अजय ठाकुर का भव्य स्वागत तेंदूभाठा में टूटी पुलिया से जनजीवन प्रभावित, निर्माण की मांग तेज