रात के अंधेरे में जंगल की लूट नाकाम, वन विभाग ने सागौन से भरे दो वाहन जब्त किए

इमरान खान की रिपोर्ट 

बिलासपुर —- जंगल की हरियाली पर डाका डालने की एक और कोशिश वन विभाग की सतर्कता से नाकाम हो गई। रात्रि कालीन गश्त के दौरान वन अमले ने सागौन की बेशकीमती लकड़ी से भरे दो पिकअप वाहनों को जब्त कर जंगल की संपदा को बचा लिया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मझगांव से शिव तालाब (सेमरिया) और दानोहार मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम सेमरिया के पास संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी, जहां वन अपराधी दो पिकअप वाहनों में 12 नग सागौन लट्ठों का अवैध परिवहन कर रहे थे।

वन अमले को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, लेकिन उनकी मंशा को नाकाम करते हुए टीम ने दोनों पिकअप वाहन (CG 10 AY 9034 और CG 13 L 2428) को जब्त कर लिया। जब्त किए गए सागौन के लट्ठे जंगल की उस अमूल्य धरोहर का हिस्सा हैं, जिसे बचाने के लिए वन विभाग दिन-रात प्रयास कर रहा है।

इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जंगलों की सुरक्षा के लिए वन विभाग पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में वन कर्मचारियों और सुरक्षा श्रमिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वन विभाग ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और स्पष्ट किया है कि जंगल की संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई का संचालन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा विवेक देवांगन, परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना रवि कुमार जगत, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद बंजारे, अशोक साहू, गोपाल दास वैष्णव, हेमंत कुमार सिदार, सैमुअल तिग्गा, के. डी. मानिकपुरी, देव सिंह भारद्वाज, हितेंद्र दीवान, राहुल शर्मा, क्षेत्र रक्षक नन्द किशोर सिंह, राम किशन यादव, लालेंद्र खूंटे इस कार्रवाई में सुरक्षा श्रमिक भी शामिल थे l 

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस