रतनपुर वन परिक्षेत्र में लकड़ी माफियाओं का आतंक, रात के अंधेरे में कट रहे इमारती पेड़

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- वन परिक्षेत्र रतनपुर के अंतर्गत कक्ष क्रमांक 2549 में इन दिनों लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार माफिया जंगल में घुसकर बड़ी-बड़ी इमारती लकड़ियों को काट रहे हैं और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उन्हें चोरी-छिपे बेच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जंगल की निगरानी व्यवस्था कमजोर होने के कारण तस्कर लगातार वन संपदा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीट गार्ड के जिम्मे जंगल की सुरक्षा है, लेकिन निगरानी पर्याप्त नहीं होने के कारण माफिया बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार रात के समय जंगल में आरी-कुल्हाड़ी की आवाजें सुनाई देती हैं और कटे हुए पेड़ों की लकड़ियां वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाई जाती हैं। इससे क्षेत्र के जंगलों को लगातार नुकसान हो रहा है।

जंगल अंदर चारों तरफ लकड़ी की ठूंठ —-***– क्षेत्र के जंगलों में अवैध कटाई का मामला लगातार सामने आ रहा है। जंगल के अंदर चारों तरफ पेड़ों के कटे हुए ठूंठ दिखाई दे रहे हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर इमारती लकड़ी की कटाई की गई है। पेड़ों को काटकर जंगल में सिर्फ ठूंठ छोड़ दिए गए हैं, जिससे पूरा जंगल उजड़ता नजर आ रहा है।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...