भावुक माहौल में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

उपका (बिलासपुर)।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उपका में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा सातवीं एवं छठवीं के विद्यार्थियों ने मिलकर अपने वरिष्ठ साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक और आत्मीय रहा।
समारोह के दौरान कनिष्ठ विद्यार्थियों ने कक्षा आठवीं के छात्रों का स्वागत किया और उनके साथ बिताए गए समय की यादों को साझा किया। छोटे बच्चों ने अपने वरिष्ठ साथियों के अच्छे व्यवहार, अनुशासन और सहयोग की भावना का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ छात्रों के साथ रहकर उन्होंने विद्यालय में अनुशासन, सहयोग और आपसी सद्भाव जैसे अनेक गुण सीखे।


कार्यक्रम के दौरान कई छात्र-छात्राएँ अपने वरिष्ठ साथियों से विदा लेते समय भावुक हो उठे और उनकी आँखें नम दिखाई दीं। अपने शिक्षकों से मिलते समय भी बच्चों ने भावुक होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे जीवन में आगे बढ़कर अपने मित्रों और साथियों का सहयोग करेंगे तथा अपने गाँव और विद्यालय को सदैव याद रखते हुए उसके विकास के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक सूर्यकांत वाजपेई ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षिका श्रीमती मीरा जगत, जिन्होंने उन्हें कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक शिक्षित किया, के प्रति विशेष सम्मान प्रकट किया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा मोनिका मार्को तथा अतिथि शिक्षिका के रूप में कुछ समय के लिए विद्यालय में पधारी दिशा अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे की पढ़ाई में निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति में अत्यंत भावुक वातावरण के साथ विदाई समारोह का समापन हुआ।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस