ग्राम पंचायत पोड़ी (मोहदा) में जनदर्शन कार्यक्रम, जनपद सदस्य ने हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी (मोहदा) में जनपद सदस्य अरविंद जायसवाल द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य अरविंद जायसवाल ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए ग्रामीण आगे आकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें भी रखीं, जिस पर जनपद सदस्य ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च