बैंक में दिनदहाड़े मारपीट,आरोपी गिरफ्तार

तखतपुर(नईदुनिया न्यूज)-बैंक में दिनदहाड़े गाली गलौज एवम मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार नगर के नए बस स्टैंड के समीप संचालित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अंदर घुसकर बैंक अधिकारी एवं उपस्थित कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली गलौज व मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है प्रार्थी शाखा प्रबंधक अंकित भूषण लाल ने थाने में बताया की आरोपी बेनिस भारद्वाज,लाभम टांडे एवम विकास भारद्वाज तीनो निवासी डाडगांव पथरिया जिला मुंगेली दोपहर करीब 1 बजे ने बैंक से लोन लिया था और रकम जमा नहीं कर रहे थे बस इसी बात को लेकर आरोपी स्टेट बैंक के अंदर घुसे और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए बैंक क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश जायसवाल के साथ मारपीट की एवम कंप्यूटर को भी तोड़ दिया सीसीटीवी कैमरे में तीनों आरोपियों की हरकत कैद हो गई जिसके बाद तखतपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 132,121(1),221,296,351(2),3(5)के तहत कार्यवाही की गई है!

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च