अविश्वास में कांग्रेस की करारी हार,धर्मजीत समर्थकों की हुए जीत

तखतपुर-नगर पालिका परिषद में 20 फरवरी को भाजपा द्वारा लाए गए तखतपुर कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मुन्ना श्रीवास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस की करारी हार हुई है भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है दोपहर 12:00 बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वैभव क्षेत्रज्ञ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेश दीवान के समक्ष मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई दोपहर 12 से 12 बजकर 30 मिनट तक नगरपालिका परिषद के निर्वाचित पार्षदों का हस्ताक्षर लिया गया इसके पश्चात अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष दोनों द्वारा चर्चा किया गया नियम अनुसार इसके बाद अध्यक्ष द्वारा अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात मतदान हुआ जिसमें 15 पार्षदों में से 10 पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया वहीं कांग्रेस को महज 5 मत मिले मतगणना के पश्चात तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी के नारों के साथ आतिशबाजी की!

जब से कांग्रेस की सरकार आई तब से नगर में विकास के सारे कार्य ठप पड़े रहे अब हमारी सरकार में नगर में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी

श्रीमती वंदना बाला सिंह,उपाध्यक्ष नगर पालिका तखतपुर

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव