अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का चला बुलडोजर, पेंडारी,समलपुरी और लोखंडी में राजस्व विभाग ने अवैध प्लाटिंग पर की कारवाई

बिलासपुर:- अवैध प्लाटिंग पर अब राजस्व विभाग भारी पड़ते नजर आ रहा है शनिवार को एस डी एम के नेतृत्व में सकरी तहसील क्षेत्र के अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कारवाई की गई। नगरीय क्षेत्र से लगे ग्रामीण इलाको में अवैध प्लाटिंग की बाढ़ आ गई है किसानों के जमीन को एग्रीमेंट कर अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग ग्राहकों को पक्की सड़क,नाली,बिजली,पानी और गार्डन का ख्वाब दिखाकर फसा लेते है और लोग भी इनकी चिकनी चुपड़ी बातो में आकर अपनी गाढ़ी कमाई अपना आशियाना बनाने के लिए खर्च का देते है जिनसे अवैध प्लाटिंग करने वाले अपनी जेबें भर लेते है बाद में जब हकीकत समझ आती है और किए गए वादे पूरे नहीं होते तो ये बिल्डर और सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने मजबूर होते है। लोगो की इस समस्या को संज्ञान में लेकर राजस्व विभाग द्वारा अवैध प्लाटिंग करने वालो को विगत दिनों नोटिस दिया गया था संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं आने पर शुक्रवार को एस डी एम तखतपुर वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में शनिवार को समलपुरी में एन एच के किनारे अनिल वस्त्रकार, रितेश उपाध्याय द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। पेंडारी एवं घुरू में मुर्तजा हुसैन द्वारा किये गए अवैध प्लाटिंग को तोड़ा गया।लोखंडी में आठ जगह बुलडोजर चलाकर गेट एवं सड़क के रूप में अवैध रूप से बनाई गई सी सी रोड को तोड़ा गया। कारवाई के दौरान नायब तहसीलदार रुचिका अग्रवाल, सहित कोटवार गण एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस