कोटा में बड़ा राशन घोटाला: शिक्षकों ने ही किया राशन घोटाला, गरीबों का हक़ मारा

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — कोटा विकासखंड के अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत कई शिक्षकों के द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए अपने नाम एपीएल राशन कार्ड और अपनी पत्नियों के नाम से बीपीएल राशन कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठा रहे हैं। दोनों कार्डों के ज़रिये वे दोहरी राशन सामग्री प्राप्त कर रहे हैं।
ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब शिक्षकों जैसे जागरूक वर्ग द्वारा ही नियमों का दुरुपयोग किया जाएगा तो ग़रीब जनता का हक़ कैसे सुरक्षित रहेगा विभागीय अधिकारी इस मामले में आंख मूंदकर बैठे हुए हैं, सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि जांच कर दोषी शिक्षकों पर सख़्त कार्रवाई की जाए ताकि वास्तविक ज़रूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजना का लाभ पहुँच सके।

अगले अंक में इन शिक्षकों के नाम और राशनकार्ड नंबर सहित खबर प्रकाशित किया जाएगा l

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च