केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का कोटा विधानसभा क्षेत्र में दौरा|

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

कोटा/खोंगसरा।KHABAR CG24

आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू ने शनिवार को कोटा विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया।

सबसे पहले वे डी.के.पी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटा पहुंचे, जहाँ 50 से अधिक साइकिलों का वितरण कर बालिकाओं सहित छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। इसके बाद ग्राम पंचायत सेमरिया में आयोजित कार्यक्रम में नवीन आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन किया।

दोपहर में मंत्री जी का आगमन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगसरा आमागोहन में हुआ। यहां आयोजित सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम में उन्होंने 37 साइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम में छात्रों और ग्रामीणों ने जोरदार उत्साह दिखाया।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांगें

इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मंत्री जी के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा, जिनमें प्रमुख रूप से—

खोंगसरा रेलवे स्टेशन में दुर्ग–अंबिकापुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज।

प्लेटफार्म नंबर 2 से दूसरी ओर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण।

टेंगनमाड़ा स्टेशन में नर्मदा एक्सप्रेस और भोपाल पैसेंजर का ठहराव।

खोंगसरा हाई स्कूल में सांस्कृतिक भवन एवं कम्प्यूटर उपकरण उपलब्ध कराने की मांग।

सरगौड़ और अरपा नदी किनारे हो रहे भूमि कटाव को रोकने के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग।

ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि लगातार भूमि कटाव से खेतों की जमीन प्रभावित हो रही है, जिसे रोकना अत्यंत आवश्यक है।

मंत्री जी का आश्वासन

माननीय मंत्री श्री तोखन साहू ने सभी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आपकी सभी समस्याओं और मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को CSR फंड्स से भी आगे बढ़ाया जाएगा।”

कार्यक्रम में बड़ी उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मोहित जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल, जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर राजेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष बेलगहना रामेश्वर सिंह राजपूत, विकास सिंह, मनोज गुप्ता, जनपद सदस्य 01 कांति बलराम मरावी, सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं खोंगसरा के ग्रामीण राकेश तिवारी, मोहम्मद अजखर खान, खोंगसरा सरपंच कलेशिया शिवमान खुसरो,बलराम मरावी, तुलुफ सरपंच मोहन श्याम, आमागोहन सरपंच अनिता संजय सिंह, उपसरपंच प्रीतम चौधरी, राजेश पांडेय, लोचन सिंह, दिगंबर रोहणी, विशाल जायसवाल,राजकुमार राठौर, दूजलाल लहरे (प्रभारी प्राचार्य खोंगसरा स्कूल) तथा राजस्व अमले से समर्थ थवाईत (नायब तहसीलदार बेलगहना) सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

oplus_34
Latest
धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में हर्ष मझवानी हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में भ्रष्टाचार,निर्माण पूरा होने से पहले ही दीवार में दरारें, दूसरे द... ₹1,193.46 करोड़ की ग्लोबल निविदा पर सवाल, 500 से अधिक स्थानीय छत्तीसगढ़िया ठेकेदारों के रोजगार पर सं... संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान!