अखण्ड नवधा रामायण का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल से गूंजा कुम्हड़ाखोल

सुन्दरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट 

रतनपुर —– कोटा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पुडू के आश्रित ग्राम कुम्हड़ाखोल में 17 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहा है। पूरे गांव में भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है और आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में रामभक्त पहुंचकर नवधा रामायण में भाग ले रहे हैं।

आयोजन के छठवें दिन बासांझाल, झरना, पुडू, रिंगवार, खैरझिटी, मनझवानी, बरनाला तथा चांदनी चौक की रामायण मंडलियों द्वारा भावपूर्ण रामायण गायन प्रस्तुत किया गया। मंडलियों की मधुर वाणी और वाद्य यंत्रों की धुन से पूरा वातावरण राममय हो गया।

कार्यक्रम में बारीडीह के आचार्य रविशंकर महाराज द्वारा किष्किंधा कांड की विस्तृत एवं प्रेरणादायक कथा सुनाई गई। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों के माध्यम से धर्म, सत्य और सेवा का संदेश दिया, जिसे उपस्थित श्रोता समाज ने श्रद्धा पूर्वक सुना।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के कार्यकर्ता कनक दास मानिकपुरी, सुख सिंह पैकरा, मिलन यादव, लक्ष्मण दास मानिकपुरी, सुखी दास, कैलाश यादव, सुखी यादव, बैसाखू बैगा सहित समस्त ग्रामवासी कुम्हड़ाखोल का सराहनीय योगदान रहा।

गांव में चल रहे इस अखण्ड नवधा रामायण आयोजन से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और ग्रामीणों में उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल देखा जा रहा है।

Latest
पूर्व सरपंच जनक सिंह पैकरा का निधन स्कूल के खेल सामग्री में गड़बड़ी, शिक्षक पर गंभीर आरोप आमागोहन में महिला पर घर में घुसकर फरसा से हमला, एफआईआर दर्ज शोक की घड़ी में कवराई यादव समाज बना सहारा, केवची में पीड़ित परिवार को दी आर्थिक व सामाजिक सहायता शिवतराई में गूंजेगी शहनाई: 25 से 27 अप्रैल तक होगा 9 वां गोंड सामूहिक विवाह समारोह अटल श्रीवास्तव के अथक प्रयास से कोटा–बेलगहना मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, 32.71 करोड़ से बदलेगी... आमागोहन में सब इंस्पेक्टर अजय ठाकुर का भव्य स्वागत तेंदूभाठा में टूटी पुलिया से जनजीवन प्रभावित, निर्माण की मांग तेज खैरा–पुडू मार्ग निर्माण में अनियमितता, सीमेंट-गिट्टी की जगह मिट्टी-गिट्टी का उपयोग देवरहा बाबा आश्रम पुडू में एकदिवसीय संत दर्शन मेला संपन्न