लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के लिए महिला मोर्चा रतनपुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में…. मांगा समर्थन

रतनपुर से नकुल दास की रिपोर्ट

रतनपुर —भाजपा महिला मोर्चा रतनपुर ने ग्राम पंचायत उमरिया दादर, पचरा, का दौरा कर जनता से आशीर्वाद मांगा लोकसभा प्रत्याशी बिलासपुर तोखन साहू के लिए। महिला मोर्चा प्रभारी प्रेमलता तंबोली ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आम जनता का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। राजकुमारी बिसेन महिला मोर्चा महामंत्री ने अपने उद्बोधन में कहां की जिस तरह से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण दिखाई दे रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में बीजेपी जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्याशी तोखन साहू को भारी मतों से जिताने की अपील की।


इस दौरान उपस्थित रहे सावित्री रात्रे मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, उषा चौहान, सरिता कमल सेन, सुरेखा, प्रमिला गौरी तंबोली, टिकेश्वरी तंबोली, चंद्रिका तंबोली भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजू मानिकपुरी, संतोष दास मानिकपुरी, कवल दास मानिकपुरी, मणि शंकर जायसवाल, हेम सिंह, भाव सिंह यादव भाजपा के पदाधिकारी समस्त कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च