आमागोहन में महिला पर घर में घुसकर फरसा से हमला, एफआईआर दर्ज

प्रमोद यादव के साथ इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर— जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम आमागोहान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सहमा दिया है।

6 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे, जब घर में सिर्फ कल्पना तिवारी अकेली थीं, तभी एक नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति चुपके से उनके घर में घुस आया। कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही हमलावर ने फरसा से उन पर हमला कर दिया।

अचानक हुए इस हमले से घबराई महिला ने हिम्मत जुटाकर खुद को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, वहीं छीना-झपटी में उनके गले की सोने की चेन भी टूट गई। दर्द और डर के बीच भी उन्होंने हार नहीं मानी और हमलावर का सामना करती रहीं, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल अवस्था में महिला ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद बेलगहना पुलिस ने मामले में धारा 331(6) BNS के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं l

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस