स्कूल के खेल सामग्री में गड़बड़ी, शिक्षक पर गंभीर आरोप

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर— कोटा विकासखंड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला पुडू से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल में बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए खेलकूद के सामान के दुरुपयोग का आरोप शिक्षकों पर लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय में छात्रों के खेल हेतु रखे गए क्रिकेट स्टंप, बॉल सहित अन्य खेल सामग्री को कुछ शिक्षक अपने निजी उपयोग के लिए घर ले जाते हैं। आरोप है कि इन सामग्रियों का उपयोग वे अपने बच्चों के खेलने के लिए कर रहे हैं, जिससे स्कूल के छात्रों को खेलकूद की सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस बात को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दी गई सुविधाओं का इस तरह दुरुपयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
वहीं, इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह लापरवाही छात्रों के भविष्य और उनके खेल विकास पर सीधा असर डाल सकती है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस