पूर्व सरपंच जनक सिंह पैकरा का निधन

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — कोटा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मझवानी के पूर्व सरपंच जनक सिंह पैकरा का आज निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

स्व. जनक सिंह पैकरा ग्राम पंचायत मझवानी के चार पंचवर्षीय कार्यकाल तक सरपंच रहे और अपने कार्यकाल में उन्होंने गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में कई जनहितकारी कार्य संपन्न हुए, जिन्हें आज भी ग्रामीण याद करते हैं।
परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल 13 अप्रैल को ग्राम मझवानी में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस