लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, आज तक नहीं खुला दरवाजा

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर —- स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए सामुदायिक शौचालय की स्थिति बेहद चिंताजनक नजर आ रही है। गांव में निर्मित यह शौचालय आज तक उपयोग में नहीं आ सका है। हालात यह हैं कि शौचालय के दरवाजे तक कभी नहीं खुले, लेकिन अब भवन में टूट-फूट शुरू हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, लाखों रुपये की लागत से बना यह शौचालय केवल दिखावे का साधन बनकर रह गया है। दीवारों पर पेंटिंग और स्लोगन तो दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर सुविधा का उपयोग आज तक किसी ने नहीं किया।

सूचना पट्ट के अनुसार, शौचालय का निर्माण वर्ष 2022-23 में मनरेगा व SBM योजना के तहत किया गया था, जिसकी स्वीकृत राशि लगभग 4.89 लाख रुपये बताई गई है। इसके बावजूद निर्माण के बाद से ही यह बंद पड़ा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण सरकारी योजनाओं का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब भवन जर्जर होने लगा है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी साफ नजर आ रही है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस