श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में 12 कमरों का भव्य आश्रम निर्माण, 2 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर होगी छत की ढलाई

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

बेलगहना : श्री सिद्ध बाबा आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के सहयोग से 12 कमरों का भव्य आश्रम निर्माणाधीन है। आश्रम का निर्माण पूरी तरह श्रमदान के आधार पर किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय भक्तजनों के साथ-साथ शासकीय कर्मचारियों का भी उल्लेखनीय योगदान मिल रहा है।

इस पुनीत कार्य में बेलगहना के नगरजन एवं सिद्ध बाबा आश्रम सेवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आश्रम निर्माण की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके पूर्ण होने पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह आश्रम सिद्ध बाबा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा, जिसमें भक्तों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

पुलिस-न्यायालय कर्मियों का विशेष सहयोग
आश्रम सेवा का एक प्रेरणादायी पहलू यह भी है कि मुंगेली पुलिस प्रशासन एवं न्यायालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी रात्रिकालीन सेवा अवधि में आश्रम आकर रात्रि विश्राम करते हैं और रात में ईंट चढ़ाने सहित अन्य श्रमदान का कार्य करते हैं। सुबह वे पुनः अपने शासकीय कर्तव्यों पर लौट जाते हैं। इसी प्रकार अन्य विभागों के शासकीय कर्मचारी भी अपनी सेवा दे रहे हैं। आश्रम समिति ने इन सभी श्रद्धालुओं के विशिष्ट योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

बुद्ध पूर्णिमा पर छत की ढलाई का शुभ मुहूर्त
पूज्य स्वामी जी ने बताया कि आश्रम निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण चरण छत की ढलाई का कार्य बुद्ध पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त पर दिनांक 02.05.2025 को प्रातः 5:30 बजे से आरंभ होगा। इस अवसर पर सिद्ध बाबा आश्रम सेवा समिति के सैकड़ों भक्तजन श्रमदान के माध्यम से कार्य को पूर्ण करने में सहभागी बनेंगे। जिन श्रद्धालुओं को इस सेवा में लाभ लेना है, वे प्रातः 5:00 बजे सिद्ध बाबा आश्रम पहुंचकर श्रमदान में सहयोग कर सकते हैं।

सिद्ध बाबा परिसर सेवा समिति के निरंतर प्रयासों और समर्पण के कारण आश्रम परिसर नित्य उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...