धूल से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद खुला मार्ग

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर– — विकास की रफ्तार जब लोगों की सांसों पर भारी पड़ने लगे, तो विरोध स्वाभाविक हो जाता है। बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझवानी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां नेशनल हाईवे निर्माण कार्य से उड़ रही धूल ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात इतने बिगड़ गए कि गुरुवार को गांव की महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया और पुरुषों के साथ मिलकर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

करीब 55-60 महिला-पुरुष सड़क पर उतर आए। किसी की गोद में बच्चा था, तो कोई चेहरे को दुपट्टे से ढककर धूल से बचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन आंखों में गुस्सा साफ झलक रहा था। महिलाओं का कहना था कि दिन-रात उड़ती धूल ने बच्चों का जीना मुश्किल कर दिया है। खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ आम हो गई है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य में लगे वाहन और मशीनें बिना किसी नियंत्रण के धूल उड़ाते रहते हैं। सड़क पर पानी का छिड़काव (तराई) नहीं होने से हालात और खराब हो जाते हैं। खेत, घर, आंगन—सब धूल की परत से ढक चुके हैं। रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी पीड़ा सुनी और तत्काल समाधान का भरोसा दिलाया। मौके पर ही सड़क पर पानी का छिड़काव कराया गया, जिससे कुछ राहत मिली। चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया गया और धूल पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो वे फिर से उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मझवानी की यह तस्वीर सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि उन तमाम इलाकों की है जहां विकास कार्यों के बीच आम लोगों की बुनियादी परेशानियां नजरअंदाज हो रही हैं।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस