देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजाअर्चना कर,बच्चों ने लिया आशीर्वाद


नकुल दास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर — ग्राम पंचायत चपोरा में स्थित योगी राज विद्या मंदिर हाई स्कूल के भवन में आयोजित एक रंगा रंग कार्यक्रम में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कर उनसे सुख, समृद्धि एवं वैभव की कामना की गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम देवी के सभी रूपों की बारी – बारी से पूजा कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र व छात्राओ ने गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
प्राचार्य सूरज प्रकाश जी ने देवी दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएं दी।
साथ ही विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों के बीच नवरात्रि से जुड़ी विभिन्न कहानियों के माध्यम से इस पर्व की महिमा को रेखांकित करते हुए कहा कि नवरात्रि न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि यह पर्व हमें
अनुशासन धैर्य और आंतरिक शक्ति की ओर भी प्रेरित करता है। इस अवसर पर सभी अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।

Latest
धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में हर्ष मझवानी हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में भ्रष्टाचार,निर्माण पूरा होने से पहले ही दीवार में दरारें, दूसरे द... ₹1,193.46 करोड़ की ग्लोबल निविदा पर सवाल, 500 से अधिक स्थानीय छत्तीसगढ़िया ठेकेदारों के रोजगार पर सं... संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान!