योगीराज विद्या मंदिर चपोरा में मनाया गया गांधी जयंती… गांधी जी सदी के महान नेता

नकुल दास मानिकपुरी की रिपोर्ट

रतनपुर — ग्राम पंचायत चपोरा में स्थित योगीराज विद्या मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती पर
योगीराज विद्या मंदिर चपोरा में गरिमामय समारोह में मनाई गई।
इस अवसर पर दोनों नेताओ के तैल चित्र पर स्टूडेंट्स काउंसिल, प्राचार्य व समस्त स्टाफ ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सफल शुभारंभ किया।
गांधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” की प्रस्तुति से मानो शाला भवन पवित्र सा हो गया।

रिया तिवारी व अराधना साहू कक्षा 7 वी देविका जायसवाल कक्षा 6वी के सारगर्भित भाषणों ने सारे वातावरण को गांधीमय बना दिया। श्री दिनेश कुमार विभागाध्यक्ष सामाजिक विज्ञान, ने संयम और धैर्य के प्रतीक शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके “जय जवान जय किसान” के नारे के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी।
शाला प्राचार्य श्री सूरज प्रकाश ने गांधी जी व शास्त्री जी को सदी का महान नेता बताया और सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अभिभावक, विद्यार्थियों, स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को प्राचार्य ने स्वच्छता शपथ दिलाई।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च