घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को उत्तराखंड में कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- उत्तराखंड में आयोजित राजपूताना बिज़नेस समिट 2025 में छत्तीसगढ़ में घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को आज का कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों, विशेषकर छत्तीसगढ़ में घर वापसी अभियान कार्यक्रम एवं विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी पहलों हेतु प्रदान किया गया। यहां पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री जयकुमार रावल एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री राजू सिंह के द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्रीजी हुज़ूर मेवाड़ महाराणा लक्ष्यराज सिंह, पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी , वरिष्ठ राजनेता बृजभूषण सिंह, संत-महात्मा, समाजसेवी, व्यवसाय जगत से जुड़े प्रतिनिधि तथा राजनीति क्षेत्र की अनेक जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई l

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने सम्बोधन में कहा की यह पुरस्कार मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है कि घर वापसी अभियान एवं अन्य सामाजिक कार्यों को और अधिक गति देकर समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करता रहूँ। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आर.पी. सिंह को सभी ने सराहा। उनकी इस पहल से यह स्पष्ट हुआ कि राजपूत समाज देश की तरक्की एवं समाजहित में अपना योगदान और अधिक प्रबल कर सकता है।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च