मरीजों की जान से कर रहे खिलवाड़ गांव-गांव में झोलाछाप डॉक्टर कर रहे इलाज, कार्रवाई के नाम पर प्रशासन मौन 

इमरान खान की रिपोर्ट

 बिलासपुर — कोटा ब्लॉक के अंतर्गत अंचल के गांव गांव एवं वनांचल के क्षेत्र जहां स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल की स्थिति में है जहां चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कई पद आज भी रिक्त पड़े हैं, जिसका फायदा ये झोलाछाप डॉक्टर उठाने में कहीं चूक नहीं रहे हैं क्षेत्रों भी झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है l 

 यह झोलाछाप डॉक्टर घर-घर जाकर मरीज का इलाज करते हैं मरीज चाहे उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार से पीड़ित हो या फिर अन्य किसी बीमारी से सभी मरीजों का इलाज करने को तैयार हो जाते हैं खास बात यह है कि 30 रूपये का आरएल डीप चढ़कर मनमानी 200 से 250 रुपए वसूल रहे हैं मरीजों की हालत बिगड़ती है तो उसे आनन- फानन में जिला अस्पताल या सिम्स भेज दिया जाता है वनांचल के  ग्राम आमागोहन, सोनसाय नवागांव, बिटकुली, टेंगनमाड़ा, करवा, मिट्ठूनवागांव, कोनचरा,बेलगहना, बहेरामुडा, कुरदर, दारसागर, बानाबेल, छतौना, चूरेली, केंदा,सिलपहरी, बरगवां, केंदाडांड, मझवानी, कंचनपुर, बासाझाल, चपोरा, खैरा, पचरा, पुडू, तेंदुभाठा, पोड़ी, नवागांव मोहदा, बिरगहनी, बिल्लीबंद सलका नवागांव सहित दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां झोलाछाप डॉक्टर घर-घर जाकर अपनी दुकान चलाते हैं साथ ही कई झोलाछाप डॉक्टर मेडिकल स्टोर की आड़ में डॉक्टरी का काम करते हैं l 

 शासकीय अमला मूल विभाग को छोड़ इन व्यवसाय में लगे हैं  —-****—- इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर में कई सरकारी हमले भी जुटे हुए हैं जिसमें शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी,  ग्राम सेवक, रोजगार सहायक ऐसे शासकीय अमले हैं जो अपने मूल विभाग को छोड़ इन व्यवसाय में लगे रहते हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाई की जानी चाहिए, यही नहीं स्वास्थ्य विभाग के अमले अपनी ड्यूटी ना कर गांव-गांव में डॉक्टर बनकर घूम रहे हैं  इन पर भी नियंत्रण आवश्यक हो गया है l सबसे मजेदार तथ्य यह है कि पंचायती राज से जुड़े जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य, सरपंच व पंच भी डॉक्टर बन के इलाज कर रहे हैं l कई गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र भी है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है जहां सरकारी स्वास्थ्य अमले नहीं है वहां की स्थिति क्या होगी इसका फायदा सीधे तौर पर झोलाछाप डॉक्टर उठा रहे हैं मौसम बदलने के साथ ही सर्द गर्म का मौसम बना हुआ है गांव में सर्दी, जुकाम, खासी, बुखार से लोग पीड़ित है l 

 झोलाछाप डॉक्टर घर-घर जाकर कर रहे इलाज —-***—- झोलाछाप डॉक्टर घर-घर जाकर इलाज कर रहे हैं यह भोले भाले गांव के लोगों को 30 रुपये का आरएल डीप चढ़कर 4 से 5 पैरासिटामोल टेबलेट, 5 से 6 एंटीबायोटिक टेबलेट देकर 300 से 400 रूपये  वसूल रहे हैं, सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोग मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कर रहे हैं झोलाछाप डॉक्टर की वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है नर्सिंग होम एक्ट लागू होने की बावजूद कई लोग क्लीनिक अस्पताल भी खोल रहे हैं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की दुकान धड़ल्ले से चल रही है स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से समय -समय पर प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाती है इसके बावजूद झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं की जा रही झोलाछाप डॉक्टरों की इस आंचल में सूची संबंधित उच्च कार्यालय को भी भेजी जाती है लेकिन वहां ठंडे बस्ते में बिना कार्रवाई के पड़े रहती है पूर्व में डायरिया से पीड़ित मरीजों का इलाज झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा किया गया था जिसमें टेंगनमाडा, सिलपहरी व खैरा के मरीज की मौत हो गई थी इसके बाद स्वास्थ्य विभाग व तहसीलदार के द्वारा दिखावटी  कार्यवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया l लगता है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा किसी मरीज के इलाज करने से जान जाने का इंतजार किया जा रहा है l 

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस