संगठित जुआ संचालन पर बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर। कोटा थाना अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने संगठित रूप से स्ट्राइकर जुआ खिलाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में टीम गठित कर 20 मार्च 2025 को भनवारटंक मरहीमाता मंदिर के पास दबिश दी गई।

रेड कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्ट्राइकर गोटी के माध्यम से जुआ खिला रहे हैं। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  1. यशवंत सोनी (28 वर्ष) निवासी रतनपुर
  2. जाकर अली (45 वर्ष) निवासी चाटीडीह, सरकंडा, बिलासपुर
  3. पवन श्रीवास (38 वर्ष) निवासी चाटीडीह, सरकंडा
  4. अजय पासवान (37 वर्ष) निवासी टेगनमाडा, चौकी बेलगहना

पुलिस ने किया यह सामान जप्त

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ₹6,400 नगद, 3 नग स्ट्राइकर गोटी, स्कॉर्पियो वाहन (CG 17 T 1305), तीन मोबाइल फोन, एक लकड़ी का छोटा टेबल और एक सफेद तौलिया जप्त किया।

कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 6(ख) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और धारा 112(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 20 मार्च 2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को 21 मार्च 2025 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इन पुलिस अधिकारियों की रही विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी भावेश शेंडे, ASI मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक ईश्वर नेताम, विजेंद्र कोल, धीरज जायसवाल और लारंग साय की अहम भूमिका रही।

बेलगहना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध जुआ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सख्त संदेश दिया है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Latest
40 वर्षों तक मरीजों की पीड़ा हरने वाले राजेश जायसवाल को नम आंखों से दी गई विदाई नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट का आरोप, फर्जी बिलों से सरकारी धन निकासी की शिकायत से मचा ह... वन परिक्षेत्र बेलगहना में प्रमोद मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी, सहकर्मियों में खुशी का माहौल सीमांकन की मांग पर महीनों भटकते रहे ग्रामीण, सवाल पूछने पर पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप — राजस्व व... शिकायतकर्ता का दर्द: " सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया ... शिकायतकर्ता को सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया गया दबाव... बिलासपुर पुलिस में बड़ी फेर बदल, कानून व्यवस्था को मजबूत बनने की पहल पाली में 17 मई को छत्तीसगढ़ कौराई यादव समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बानाबेल स्कूल में शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप फर्जी बिल, संदिग्ध भुगतान और दुकानों के अस्तित्व प... शासकीय प्राथमिक शाला छतौना में फर्जी बिल और अनियमितताओं की शिकायत, जांच की मांग