शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेरित

सुंदरदास मानिकपुरी की रिपोर्ट 

रतनपुर —–विकासखंड कोटा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल पुडू में शासन की महत्वाकांक्षी निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा नवमी में नियमित अध्ययनरत 40 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सोनी ने कहा कि शासन की यह योजना छात्राओं के लिए बेहद लाभकारी है। साइकिल मिलने से घर और विद्यालय के बीच की दूरी आसान हो जाती है, जिससे छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ती है और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने छात्राओं से लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई कर अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच हरीश पैकरा एवं जनपद सदस्य जय सिंह पैकरा ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए निरंतर अध्ययन करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बेचन दास मानिकपुरी, हुसैन खान, मंहरण श्रीवास, मनमोहन सिंह पैकरा, व्याख्याता मनबिहार सिंह कंवर, व्याख्याता कंतलाल पैकरा, व्याख्याता श्रीमती निधि भोसले, श्रीमती किरण पैकरा, हेड मास्टर विनोद भारद्वाज, हेड मास्टर अमर सिंह कंवर, दिलीप कश्यप एवं किशोर लास्कर सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी 

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस