खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल

बिलासपुर — रतनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सरवन देवरी (लखराम) से होकर गुजरने वाली खारंग नदी में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह नदी खूंटाघाट से होकर लखराम क्षेत्र से गुजरती है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिदिन स्नान, कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए नदी का उपयोग करते हैं।

मगरमच्छ के दिखाई देने की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत सरवन देवरी (लखराम) के सरपंच ने तत्काल पूरे गांव में मुनियादी (ढिंढोरा पिटवाकर) कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की। लोगों से कहा गया है कि अगले आदेश तक नदी के किनारे जाने या नदी में स्नान करने से बचें तथा बच्चों को भी नदी के पास अकेले न जाने दें।

दइस लिंक से देखे वीडियो और फॉलो करें 

https://www.instagram.com/reel/DbAyCiJMhdr/?igsh=NjZ5anM3Ymgxam45

ग्रामीणों का कहना है कि यदि मगरमच्छ नदी में मौजूद है तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में वन विभाग और संबंधित प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करना चाहिए तथा मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

फिलहाल ग्राम पंचायत द्वारा लोगों को लगातार सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और वन विभाग की टीम मौके पर भेजकर मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस