मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं

बिलासपुर— बेलगहना वन परिक्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मुख्यालय में नियमित रूप से निवास नहीं करने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वन परिक्षेत्र के रेंजर, इस परिक्षेत्र में सर्किल के डिप्टी रेंजर तथा संबंधित क्षेत्रों के कई बीट गार्ड मुख्यालय में नहीं रहते, जिसके कारण जंगलों की प्रभावी निगरानी प्रभावित हो रही है। इसका सीधा लाभ वन माफिया और शिकारियों को मिल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र में इमारती लकड़ी की तस्करी, वनों की अवैध कटाई तथा जंगली जानवरों के शिकार की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रात के समय जंगलों से लकड़ियों का अवैध परिवहन होने की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से तस्करों के हौसले बुलंद हैं।

बेलगहना वन परिक्षेत्र का अधिकांश हिस्सा घने जंगलों से आच्छादित है, जहां सागौन, साल और अन्य बहुमूल्य वृक्ष बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। इसके साथ ही यह क्षेत्र कई वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास भी है। यदि वन अधिकारियों और कर्मचारियों की नियमित मौजूदगी मुख्यालय में नहीं रहती, तो जंगलों की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद गश्त नियमित नहीं होती और कई क्षेत्रों में लंबे समय तक कोई वनकर्मी दिखाई नहीं देता।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बीटों में बीट गार्डों की उपस्थिति केवल कागजों तक सीमित रह गई है। मौके पर निगरानी नहीं होने से अवैध कटाई करने वाले गिरोह सक्रिय हैं और जंगलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं जंगली जानवरों के शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए भी प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही है।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से निवास करने के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण, रात्रिकालीन गश्त और आकस्मिक जांच बढ़ाई जाए, ताकि जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस