जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के जिला सचिव

बिलासपुर — लंबे समय से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैया गंधर्व को जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर में जिला सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में निष्ठा, मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। उनके समर्थकों और क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर खुशी की लहर है।

कन्हैया गंधर्व का राजनीतिक जीवन हमेशा संगठन और जनता के बीच सक्रियता का रहा है। वे पूर्व में जनपद पंचायत में सभापति रह चुके हैं तथा कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, बेलगहना के रूप में भी उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए।

कोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए दावेदारी के दौरान कन्हैया गंधर्व ने केवल राजनीतिक गतिविधियों तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और किसानों से जुड़े अनेक मुद्दों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान कराने का प्रयास किया। उनकी यह जनसंपर्क यात्रा लोगों के बीच भरोसे और अपनत्व का प्रतीक बन गई, जिसके कारण वे आज भी क्षेत्र में एक जनप्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते हैं l

कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस के संगठनात्मक गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना, वरिष्ठ नेताओं और युवाओं के बीच समन्वय स्थापित करना तथा संगठन को सक्रिय बनाए रखने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। यही कारण है कि उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

जिला सचिव बनाए जाने पर कन्हैया गंधर्व ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान नहीं, बल्कि जनता और संगठन की सेवा का एक नया अवसर है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करेंगे तथा कोटा विधानसभा सहित पूरे जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की आवाज़ बनना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

कन्हैया गंधर्व की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में भी सहायता मिलेगी।

Latest
मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क... जनता बोली– नहीं चाहिए कोल वाशरी : अमाली में जनआक्रोश, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट ... कोल वाशरी परियोजना पर जनसुनवाई में रोजगार की मांग गूंजी, ग्रामीणों ने कहा विकास के साथ स्थानीय युवाओ... हाईकोर्ट: कैदी छात्र को दी NEET परीक्षा में बैठने की अनुमति 6 बिंदुओं की शिकायत, जांच सिर्फ 3 पर नवाडीह स्कूल मामले की जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल