वन भूमि पर अवैध कब्जा, सागौन पेड़ की कटाई कर बनाया जा रहा मकान, वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर— जिले के बेलगहना वन परिक्षेत्र अंतर्गत केंदा वन सर्किल के ग्राम केंदा स्थित कोल मोहल्ले में वन भूमि पर खुलेआम अतिक्रमण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ग्रामीण द्वारा वन भूमि पर खड़े कीमती सागौन के पेड़ की कटाई कर अवैध रूप से कब्जा करते हुए मकान निर्माण किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पूरा मामला वन विभाग की जानकारी में होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सागौन जैसे संरक्षित और बहुमूल्य वृक्ष की कटाई के बाद भी संबंधित अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी वन भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है, जिसकी जानकारी जल्द ही सामने लाई जाएगी।

वन भूमि पर इस तरह का अतिक्रमण न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि वन संरक्षण कानूनों की खुलेआम अनदेखी भी है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे मामलों को और बढ़ावा मिलेगा।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस