भिलाई में सत्याग्रह को मिला समर्थन, संदीप शुक्ला हुए शामिल

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा अस्पताल, स्कूल, गार्डन और दुकानों को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय के विरोध में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव द्वारा किए जा रहे भूख हड़ताल सत्याग्रह को लगातार समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में कोटा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संदीप शुक्ला अपने साथियों के साथ सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए संदीप शुक्ला ने कहा कि देशभर में सार्वजनिक उपक्रमों को निजीकरण की ओर धकेला जा रहा है, जो आम जनता के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट सिर्फ एक उद्योग नहीं, बल्कि यहां के लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ संस्थान है। इसके अंतर्गत आने वाले अस्पताल, स्कूल और अन्य जनसुविधाओं का निजीकरण सीधे तौर पर जनता के अधिकारों पर कुठाराघात है।

शुक्ला ने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती का प्रतीक माने जाने वाले मैत्री बाग को भी निजी हाथों में सौंपने का निर्णय भिलाई की जनता के साथ धोखा है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक और भावनात्मक धरोहर के साथ अन्याय बताया।

अपने ओजस्वी वक्तव्य में संदीप शुक्ला ने कहा कि “भिलाई की मिट्टी सिर्फ लोहा ही नहीं पैदा करती, बल्कि देवेंद्र यादव जैसे फौलाद भी पैदा करती है, जो शासन-प्रशासन के दबाव में पिघलते नहीं हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन जनता की मांगों को पूरा नहीं करता, तब तक यह सत्याग्रह जारी रहेगा।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस