प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जनमन के तहत बारीडीह बनी सड़क में भारी भ्रष्टाचार, 1 माह होने से पहले उखड़ी सड़क

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- सरकार जहां एक तरफ आदिवासी समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी अधिकारी और ठेकेदार जनमन योजना के नाम पर लापरवाही और भ्रष्टाचार कर रहे हैं स्थानीय लोग सड़क की गुणवत्ता लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं l
यह मामला कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बारीडीह का है जहां 1.3 किलोमीटर लम्बी इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जनमन योजना के तहत 86 लाख रूपये की लागत से किया गया हैं जिसे आरएमकेके सड़क से पंडरी पारा तक बनाई गई है l इस योजना की कार्य एजेंसी ग्रामीण विकास विभाग हैं l सूचना पट पर दर्ज जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ 7 मार्च 2024 तथा कार्य पूर्ण की तिथि 6 मार्च 2025 को हुआ हैं, सड़क को 1.3 किलोमीटर की बनाई गई है जिसमें 1 किलोमीटर तक डामर व 0.3 किलोमीटर को सी सी रोड बनाया गया हैं, इसके ठेकेदार सुनील अग्रवाल हैं, सड़क निर्माण को अभी एक माह नही हुआ हैं लेकिन सड़क की हालत अभी से ही खराब हो गई है गांव के लोगों ने बताया कि यह सड़क को बने हुए अभी महीना नहीं हुआ है डामर उखड़ने लगे हैं सड़क में जो डामर डाला गया था वह टिक नहीं पाया सड़क जगह- जगह से उखड़ने लगी हैं और सड़क टूटने लगी है कई जगह हालात ऐसे हैं कि सड़क को हाथ से छूने पर डामर उखाड़ रहा है l

हाथों से उखड़ रही सड़क —***—- आरएमकेके सड़क से पंडरी पारा तक बनाई गई सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चूका हैं, सड़क निर्माण में जो डामर डाला गया हैं वहां हाथों से उखड़ रही हैं ग्रामीणों ने ठेकेदार की मनमानी और गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत नवभारत से की, मौके पर नवभारत टीम ने पाया की सड़क पूरी तरह से गुणवत्ताहीन है सड़क की डामर उखड़ने लगी है l ग्रामीणों ने बताया कि डामरीकरण के समय इंजीनियर मौके से नदारत थे जबकि इंजीनियर को वहां उपस्थित रहना था l ग्रामीण भी मानते हैं ऐसी सड़क पर 5 साल चलना नामुमकिन है l

अनिल बरेठ — एसडीओ पीएमजीएसवाय कोटा — आरएमकेके सड़क से पंडरी पारा तक बनाई गई सड़क का निर्माण कार्य हाल में ही पूर्ण हुआ हैं, सड़क उखड़ी हैं तो मैं देखकर ही कुछ बता पाउँगा l

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस