करहीकछार में 5 लाख की सीसी रोड का विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया भूमि पूजन

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर— जनपद पंचायत कोटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत करहीकछार में विकास कार्यों की कड़ी में एक और कदम बढ़ाया गया। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने विधायक निधि मद से 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली लगभग 200 मीटर लंबी सीसी रोड का विधिवत भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ग्राम पंचायतों में आवश्यक विकास कार्य लगातार कराए जाएंगे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के लिए आवश्यक और उपयोगी कार्य बताया l

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...