अवैध खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाइवा और ट्रैक्टर समेत 9 वाहन जब्त

जितेन्द्र खुसरो की रिपोर्ट

सोनसाय नवागांव :- कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। खनिज विभाग बिलासपुर की टीम ने शुक्रवार को मंगला, पाटबाबा, लोखड़ी, तुरकाडीह, निरतु, घुटकू, लमेर, लारिपारा, लोफंदी, कछार, ढेका, दर्रीघाट और लावर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान लमेर और लारिपारा क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोफंदी से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, और ढेका, दर्रीघाट व लावर क्षेत्र से 5 हाइवा (जिसमें रेत, चूना पत्थर, डस्ट और गिट्टी भरी हुई थी) को अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। सभी वाहनों को खनिज नियमों (Act) के तहत जप्त कर थाना कोनी, थाना कोटा और लावर खनिज जांच चौकी में रखा गया है। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनन पर सख्त निगरानी और लगातार धरपकड़ की कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस