केंदा धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत निकली सही प्रभारी प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर व फड़ प्रभारी को हटाया गया

इमरान खान की रिपोर्ट 

बिलासपुर —- धानखरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने वाले समिति प्रबंधक और कर्मचारियों पर की गई कार्यवाही, इन्हे आगामी धान खरीदी तक सभी कार्यों से अलग किया गया हैं l

    बिलासपुर जिले के आदिवासी सेवा सहकारी समिति केंदा में धान खरीदी में बड़ी गड़बडी को लेकर जनपद पंचायत कोटा के सभापति कन्हैया गंधर्व ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी से किया था जिसके बाद जाँच टीम गठित कर इसकी जाँच किया गया जिसमें जांच अधिकारी राहुल शर्मा नायब तहसीलदार, अब्दुल कादिर खाद्य निरीक्षक,दुर्गेश साहू, एल. एस. ठाकुर, सुरेश श्यामले,  के. के. राठौर, व मनीष विंचरकर ने मौके पर पहुंच कर 4 किसानों से बयान लिए गया जिसमें किसानों ने बताया कि हमारे प्रत्येक बोरे धान से 6 रूपये, हमाली व मुकरदम का अलग से पैसा लिए जाता हैं, खाद का भौतिक सत्यापन करने में यूरिया 12 बोरी अधिक व सुपर पावडर 4 बोरी कम, डी ए पी 3 बोरी अधिक,जाइम बाल्टी में 2 बाल्टी ज्यादा, सागरिका में 6 बाल्टी ज्यादा, सागरिका तरल में 3 नग कम पाया गया l बारदाने के जांच में बारदाना ऑनलाइन के अनुसार नही पाया गया l धान गुणवत्ता की जांच जिग जैग पद्धति से धान का नमूना लेकर किया गया जिसमें धान ख़राब,बदरा युक्त पुराना धान होना पाया गया साथ ही कुछ धान साफ पाया गया l इससे पहले भी 24 जनवरी 2024 को खाद्य निरीक्षक अब्दुल कादिर ने जाँच किया था जिसमें 125 नग गर्मी का धान मिला जिसको हाथ से रगड़ने पर पूरा चावल टूटकर लाल रंग दिखाई दे रहा था जिसे खरीदी के लिए आमान्य कर दिया गया l जाँच प्रतिवेदन के अनुसार धान खरीदी नीति 2023-24 व खाद स्टॉक अधिनियम 155 का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद  प्रभारी समिति प्रबंधक सुरेन्द्र गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर कालीचरण उरैहा, व फड़ प्रभारी राहुल गुप्ता को जिम्मेदार होना बताया गया l इनके द्वारा 7 मार्च 2024 को अपना स्पष्टीकरण कार्यलय में प्रस्तुत किया गया प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नही पाया गया l जिसके बाद इन्हे तत्काल प्रभाव से आगामी धान खरीदी तक सभी कार्यों से अलग किया गया हैं l आगामी कार्यव्यवस्था तक मनहरण लाल साहू को प्रभारी प्रबंधक बनाया गया हैं l  

oppo_2

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस