रूद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़

रूद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़। श्री सिद्ध बाबा आश्रम कोंचरा में पूज्य स्वामी जी के द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। पूज्य स्वामी श्री श्री 108 श्री शिवानंद जी महाराज श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना के सानिध्य में सभी आश्रमों पर श्रावण मास में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिनमे श्रावण मास शुक्ल पक्ष सप्तमी दोपहर 3.00 बजे रुद्राभिषेक का कार्यक्रम श्री सिद्ध बाबा आश्रम कोंचरा में किया गया। पूज्य स्वामी जी का स्वागत भारी संख्या में हरिकीर्तन महिला मंडलिओ के द्वारा सुंदर संकीर्तन करते हुए किया गया। तत्पश्चात स्वामी जी चरण पादुका दर्शन कर माँ शाकम्भरी जी को श्रीफल भेट किये, फिर भगवान शिव जी का जलाभिषेक कर, आशीर्वाद लिए। पूज्य स्वामी के द्वारा भगवान शोणेश्वर महादेव जी का स्थापना किया गया। कोंचरा आश्रम में प्रतिवर्ष पटेल समाज द्वारा माँ शाकम्भरी जी का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।आज यह आश्रम श्रद्धालुओ का आस्था का केंद्र बना हुआ है। पूज्य स्वामी जी अपने उद्बोधन में कहा की हमारे अंदर शिव बैठे हैं। बस खुद को मोड़कर अंतर्यात्रा पर जाना होगा। शिव वर्तमान हैं, उनको पाने के लिए बस स्वयं को पलटना है। शरीर के बदले मन एवं बुद्धि को उघाड़ना है। जो शरीर पर सिमट कर रह गया, वह शिव को प्राप्त नहीं कर सकेगा। शिव साधना हैं, ध्यान हैं और योग भी हैं।पूजन होने के पश्चात ग्रामवासीयों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आस पास के श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किये। इस भव्य कार्यक्रम में आस पास से श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे,जिनमें सुखेना, बरपाली,जरगा,सोढहा कला,केंदा,कुरुवार बेलगहना लोरमी, आदि

Latest
40 वर्षों तक मरीजों की पीड़ा हरने वाले राजेश जायसवाल को नम आंखों से दी गई विदाई नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट का आरोप, फर्जी बिलों से सरकारी धन निकासी की शिकायत से मचा ह... वन परिक्षेत्र बेलगहना में प्रमोद मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी, सहकर्मियों में खुशी का माहौल सीमांकन की मांग पर महीनों भटकते रहे ग्रामीण, सवाल पूछने पर पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप — राजस्व व... शिकायतकर्ता का दर्द: " सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया ... शिकायतकर्ता को सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया गया दबाव... बिलासपुर पुलिस में बड़ी फेर बदल, कानून व्यवस्था को मजबूत बनने की पहल पाली में 17 मई को छत्तीसगढ़ कौराई यादव समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बानाबेल स्कूल में शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप फर्जी बिल, संदिग्ध भुगतान और दुकानों के अस्तित्व प... शासकीय प्राथमिक शाला छतौना में फर्जी बिल और अनियमितताओं की शिकायत, जांच की मांग