छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ का बड़ा ऐलान: मुख्य मांगों को लेकर ‘स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन’ शुरू

जितेन्द्र खुसरो की रिपोर्ट

सोनसाय नवागांव :- छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर आज राज्यभर में अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन में बस, ट्रक, भारी वाहन से लेकर निजी टैक्सी चालकों ने अपना समर्थन दिया है। जिसका असर सड़कों पर दिख रहा है।
आम जनता परेशान
वाहन चालकों के हड़ताल से शासन-प्रशासन से लेकर आम जनता पर भारी असर दिख रहा है। बसों का संचालन नहीं होने से रोजाना आवाजाही करने से लेकर कामकाज को लेकर चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रोजाना जरूरत के सामान और सब्जियों का भी परिवहन नहीं हो पाया। महासंघ ने सभी वाहन चालकों, उनके परिजनों और समाज से समर्थन की अपील की है। जिसका असर आज दिख रहा है। महासंघ के अनुसार यह आंदोलन ड्राइवर भाइयों के भविष्य और उनके बच्चों की उज्जवल शिक्षा व सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।

कोरबा में नहीं चली स्कूल बसें, बेमेतरा में लगा लंबा लाइन
ड्राइवरों के आंदोलन का असर कोबरा में रहा। ‘स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन के तहत ट्रक और बस ड्राइवर आंदोलन में शामिल हुए। जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है। स्कूल, यात्री बसों के पहिए थमने से लोगों को आने—जानें में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर बेमेतरा- कवर्धा मार्ग पर ट्रकों और बसों के थमने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस रूट पर सबह 8 बजे से ट्रक, बसों का परिरहन बंद हो गया है।

हैं प्रमुख मांगे, राज्य में हो पूर्ण शराबंदी
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन से जुड़े हेमनाथ देवांगन ने बताया कि महासंघ की प्रमुख मांगों में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में शराब बंदी, ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन, ड्राइवर आयोग के तहत सुरक्षा कानून, दुर्घटना में मृत्यु या विकलांग होने पर आर्थिक मदद, ड्राइवर दिवस की स्थापना, और बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष आरक्षण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलन को लेकर राजनांदगांव जिले में तीन जगह चिलोला पाटेकोहरा में बंजारी मंदिर, फरहद चौक और अंजोरा बाइपास में टेंट लगाकर आंदोलन करते हुए सड़क पर वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को समझाइश दी जा रही है।

Latest
RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... RTI की पड़ताल से मचा हड़कंप! अब पत्रकारों का पलटवार, 45 शिक्षक और 2 संकुल समन्वयकों पर हाईकोर्ट में ... शासकीय हाई स्कूल पुडू में 40 छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल, शिक्षा के प्रति किया गया प्रेर... खूंटाघाट से निकलकर खारंग नदी में मगरमच्छ की दस्तक, सरवन देवरी (लखराम) में दहशत का माहौल मुख्यालय से नदारद वन अमला, बेलगहना वन परिक्षेत्र में बढ़ रही वन तस्करी और शिकार की घटनाएं जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कन्हैया गंधर्व बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ज... संगठन ने जताया भरोसा: शिवदत्त पांडेय बने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिला सचिव, कहा— "यह... जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण में शिवदयाल निर्मलकर बने महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लह... कोल वाशरी जनसुनवाई में गूंजी स्थानीय रोजगार की मांग, युवाओं और ग्रामीणों ने रोजगार देने की मांग की  अमाली में कोल वाशरी के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, विरोध के बावजूद परियोजना शुरू हुई तो हाईकोर्ट जाने क...