आमागोहन में होटल गुमटी में लगी आग, 1500 का नुकसान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- आमागोहन राखड़पारा में एक चाय-नाश्ते की गुमटी में आग लगने से लगभग 15 सौ का नुकसान हुआ है. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और एक व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है. बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम आमागोहन के निवासी ने बताया कि 22 अक्टूबर को शाम लगभग 7 बजे वह अपनी गुमटी बंद करके घर चले गए थे. रात करीब 11 बजे उन्हें गांव के रवि सिंह का फोन आया, जिन्होंने बताया कि उनकी गुमटी में आग लग गई है. मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी गुमटी जल चुकी थी और उसमें सामान नहीं था फिर भी पर अन्य गुमटी का सामान जल गया था l शिकायतकर्ता के अनुसार, पड़ोस में गीता बाई की सब्जी की गुमटी, कृष्णा रजक की गुमटी और मनीराम की कुरकुरे-चिप्स की गुमटी भी इस आग में जल गई. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विवेक तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने, जो शराब के नशे में था और अपने भाई के साथ झगड़ा कर रहा था, जानबूझकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से उनकी गुमटी में आग लगाई. घटना के समय कृष्णा रजक ने यह सब देखा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

oplus_2
Latest
40 वर्षों तक मरीजों की पीड़ा हरने वाले राजेश जायसवाल को नम आंखों से दी गई विदाई नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट का आरोप, फर्जी बिलों से सरकारी धन निकासी की शिकायत से मचा ह... वन परिक्षेत्र बेलगहना में प्रमोद मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी, सहकर्मियों में खुशी का माहौल सीमांकन की मांग पर महीनों भटकते रहे ग्रामीण, सवाल पूछने पर पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप — राजस्व व... शिकायतकर्ता का दर्द: " सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया ... शिकायतकर्ता को सुशासन तिहार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद थी, लेकिन शिकायत वापस लेने का बनाया गया दबाव... बिलासपुर पुलिस में बड़ी फेर बदल, कानून व्यवस्था को मजबूत बनने की पहल पाली में 17 मई को छत्तीसगढ़ कौराई यादव समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बानाबेल स्कूल में शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप फर्जी बिल, संदिग्ध भुगतान और दुकानों के अस्तित्व प... शासकीय प्राथमिक शाला छतौना में फर्जी बिल और अनियमितताओं की शिकायत, जांच की मांग