आमागोहन में होटल गुमटी में लगी आग, 1500 का नुकसान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- आमागोहन राखड़पारा में एक चाय-नाश्ते की गुमटी में आग लगने से लगभग 15 सौ का नुकसान हुआ है. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और एक व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है. बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम आमागोहन के निवासी ने बताया कि 22 अक्टूबर को शाम लगभग 7 बजे वह अपनी गुमटी बंद करके घर चले गए थे. रात करीब 11 बजे उन्हें गांव के रवि सिंह का फोन आया, जिन्होंने बताया कि उनकी गुमटी में आग लग गई है. मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी गुमटी जल चुकी थी और उसमें सामान नहीं था फिर भी पर अन्य गुमटी का सामान जल गया था l शिकायतकर्ता के अनुसार, पड़ोस में गीता बाई की सब्जी की गुमटी, कृष्णा रजक की गुमटी और मनीराम की कुरकुरे-चिप्स की गुमटी भी इस आग में जल गई. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विवेक तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने, जो शराब के नशे में था और अपने भाई के साथ झगड़ा कर रहा था, जानबूझकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से उनकी गुमटी में आग लगाई. घटना के समय कृष्णा रजक ने यह सब देखा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस