नगर पालिका रतनपुर अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कश्यप (जीतू ) ने दावेदारी पेश की

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर —- नगरीय निकाय चुनाव 2025 के नजदीक आते ही रतनपुर नगर पालिका के सभी वार्डो में दावेदारों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है,साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भी नये नये दावेदार सामने आ रहे है वही रतनपुर के पूर्व पार्षद रहे युवा दावेदार जितेंद्र कश्यप (जीतू ) ने अपनी ताल ठोक दी है। लोगों का मानना हैं कि जितेंद्र कश्यप चुनाव लड़ते हैं तो विपक्षी उम्मीदवारों को भारी पड़ सकता है। जितेंद्र कश्यप निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दावेदारी कर रहे हैं।

जितेंद्र कश्यप रतनपुर के वार्ड नंबर 8 के रहने वाले है पूर्व में भी वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर सबको चौका दिए थे l बेहद मृदुल स्वभाव के होने के साथ सामाजिक कार्यो में भी अग्रणी रहते हैं। जितेंद्र कश्यप कहते हैं कि हर बार जनता वार्ड के विकास और जनता के हित में कार्य करने वाले उमीदवार को अपना वोट देकर अध्यक्ष का चुनाव करती है लेकिन हर बार जनता अपने आपको ठगा सा महसूस करती है। इसमे कोई दो रॉय नही कि जनता भी ऐसे उम्मीदवार को कतई पसंद नही करती जो बड़े बड़े दावे वादे कर जनता के साथ छलावा करते हैं। युवा दावेदार जितेंद्र कश्यप जनता के बीच जाकर अपने छवि व कार्य के अनुसार अपना छाप छोड़ रहे हैं जनता इन्हें निश्चित रूप से मौका दे सकती है।

Latest
109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च  जिस स्कूल में बच्चों की हिफाजत होनी थी, वहीं बच्चें को पड़ी मार स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... स्कूल के अंदर पालक ने बच्चें की पिटाई,शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट का आरोप, शिकायत क... हाईवे बना या राहों का दर्द, घटिया निर्माण के खिलाफ 20 अगस्त को गरजेगा कांग्रेस