स्वामी आत्मानंद कन्या शाला रतनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन

बिलासपुर — ग्राम उमरिया- दादर में स्वामी आत्मानंद शा.क.उ.मा.वि.रतनपुर का विशेष शिविर 4 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में प्रत्येक दिवस प्रभात फेरी ,योग ,परियोजना कार्य बौद्धिक परिचर्चा – दोपहर 02 से 04 बजे तक तथा जनसंपर्क,खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 4.30 से 05.30 बजे तक होता था। तिथिवार बौद्धिक परिचर्चा के विषय मे बालिका शिक्षा,स्वास्थ्य शिक्षा एवं व्यक्तित्व का विकास, साइबर क्राइम से बचने के उपाय, नशा मुक्त समाज में युवाओं की भूमिका, छत्तीसगढ़ी बोली और लोक संस्कृति, यातायात के नियम तथा सड़क दुर्घटना रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया गया।

समापन दिवस में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत उमरिया दादर के सरंपच सुखमिन बाई पैकरा, संस्था के प्राचार्य डॉ. ललित शास्त्री, पूर्व प्राचार्य भारती त्रिवेदी, आशा तिवारी, कुंजबिहारी डिक्सेना, नीतू सय्याम, रोनित विश्वकर्मा, मनोज यादव , योगेश एन्नेवर, ज्योति विश्वकर्मा , सुशील कुमार पटेल मिट्ठू नवागांव तथा गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन पीटीआई प्रमोद कुमार धीवर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अनिता पटेल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव