प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर अनियमितता का आरोप, हितग्राही ने की जांच की मांग

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर — जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम उमरमरा ( नवापारा) निवासी विशाल सिंह बिंझवार पिता स्व. लालसाय बिंझवार ने ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों पर योजना की राशि दिलाने के नाम पर अवैध वसूली और फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।

हितग्राही विशाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने निवास स्थान बगल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान का निर्माण कराया है, लेकिन अंतिम किस्त की राशि अब तक नहीं दी गई है। आरोप है कि किस्त जारी करने के एवज में उनसे इंजीनियर माधुरी महिलांगे एवं आवास मित्र दिव्या मानिकपुरी द्वारा तीन महीनों से लगातार कार्यालयों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं और पैसों की मांग की जा रही है।

पीड़ित का कहना है कि उनसे अब तक कई बार राशि की मांग की गई, लेकिन रिश्वत न देने के कारण भुगतान रोका गया है। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से आवास योजना की राशि का फर्जी तरीके से भुगतान करने का भी आरोप लगाया गया है।

विशाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित राशि शीघ्र दिलाई जाए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके मकान के पास मात्र 150 मीटर की दूरी पर अन्य हितग्राहियों को योजना का लाभ दे दिया गया है, जबकि वे स्वयं पात्र होने के बावजूद वंचित हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव