बेलगहना में भावनाओं से भरा कांग्रेस का नववर्ष मिलन, 70 लोगों ने थामा हाथ, नेतृत्व पर जताया अटूट भरोसा

प्रमोद यादव की रिपोर्ट

बेलगहना— ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया गंधर्व के नेतृत्व में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि विचार, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का संगम बन गया। कार्यक्रम के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और कन्हैया गंधर्व के सशक्त नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से प्रभावित होकर लगभग 70 लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा को अपनाते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

समारोह में कोटा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिलासपुर जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मंच से वक्ताओं ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, त्याग और बलिदान की परंपरा तथा आमजन के हक़ के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। कई वक्ताओं के संबोधन ने कार्यकर्ताओं की आंखें नम कर दीं और संगठन के प्रति नए उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, पूर्व मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, गणेश कश्यप, शिवदत्त पाण्डेय,शीतल जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, पुष्पकांत कश्यप, शीतल दास, रोहित कौशिक, राजकुमार राज, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजित यह मिलन समारोह कांग्रेस परिवार की एकता, आपसी विश्वास और जनहित के लिए निरंतर संघर्ष के संकल्प का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया l इस कार्यक्रम का संचालन अमित गुप्ता और राम गंधर्व के द्वारा किया गया l

Latest
धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लेने का लगता हैं आरोप, 40.600 किलो की जगह 41.400 किलो तक... कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में कोटा विकासखंड में धान खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल, चपोरा, पचरा और पोंडी समितियां संदेह के घेरे में रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से पत्रकारों में हर्ष मझवानी हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में भ्रष्टाचार,निर्माण पूरा होने से पहले ही दीवार में दरारें, दूसरे द... ₹1,193.46 करोड़ की ग्लोबल निविदा पर सवाल, 500 से अधिक स्थानीय छत्तीसगढ़िया ठेकेदारों के रोजगार पर सं... संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान!