चपोरा के बांसाझाल में भरोसे पर वार, चांदी की पायल बदलने के नाम पर 30–35 बैगा महिलाएं ठगी का शिकार

इमरान खान की रिपोर्ट

बिलासपुर— रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चपोरा के आश्रित ग्राम बांसाझाल के बैगा मोहल्ला में हुई ठगी की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मेहनत-मजदूरी से संजोई गई चांदी की पायल और उस पर किया गया विश्वास, दोनों ही कुछ पलों में छल का शिकार हो गए।

तीन दिन पूर्व दो अज्ञात युवक गांव पहुंचे और भोली-भाली महिलाओं को पुरानी चांदी की पायल के बदले नई, चमकदार पायल देने का लालच दिया। भरोसे में आकर महिलाओं ने वर्षों की पूंजी मानी जाने वाली अपनी पुरानी चांदी की पायल उन्हें सौंप दीं। बदले में जो पायल मिली, वह सिर्फ चमक थी चांदी नहीं।

ठगी का दर्दनाक खुलासा तब हुआ जब कुछ महिलाएं पायल की जांच के लिए सोनार की दुकान पहुंचीं। जांच रिपोर्ट सुनते ही महिलाओं के पैरों तले जमीन खिसक गई पायल पूरी तरह नकली निकली। इसके बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार इस संगठित ठगी का शिकार बैगा मोहल्ला की करीब 30 से 35 महिलाएं हुई हैं। जिन पायलों में उनकी मेहनत, परंपरा और आत्मसम्मान जुड़ा था, वह सब धोखे में चला गया।

पीड़ित महिलाएं न्याय की आस लगाए बैठी हैं और प्रशासन से आरोपियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

Latest
संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! बहेरामुड़ा के स्कूल को लेकर वायरल खबर पर सवाल, शिक्षा विभाग से जुड़ा ही नहीं है संस्थान! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव