अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर बेलगहना पुलिस की प्रहार

प्रमोद कुमार यादव की रिपोर्ट

23 लीटर महुआ शराब कीमती 4600 रू.

नाम आरोपी –

1- तिरिथ राम टेकाम पिता बालाराम टेकाम उम्र 35 वर्ष साकिन मानिकपुर चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19.02.2025 को कार्यवाही करते हुये अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर रेड कार्यवाही कर ग्राम मानिकपुर में आरोपी तिरिथ राम टेकाम पिता बालाराम टेकाम उम्र 35 वर्ष साकिन मानिकपुर चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से प्लास्टिक डिब्बा में कुल 23 लीटर महुआ शराब कीमती 4600 रू. को विधिवत जप्त कर आरोपी तिरिथ राम टेकाम के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी तिरिथ राम टेकाम को 19.02.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया आज दिनांक 19.02.2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे, HC 840 अरुण कुमार कमलवंशी आरक्षक ईश्वर नेताम, आर राकेश पोर्ते, महिला आर गोमती पेंन्द्रो की विशेष भूमिका रही।

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च