6 बिंदुओं की शिकायत, जांच सिर्फ 3 पर नवाडीह स्कूल मामले की जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल

बिलासपुर —– शासकीय प्राथमिक शाला नवाडीह, संकुल बानाबेल में शाला अनुदान एवं अन्य अनुदान राशि में कथित अनियमितताओं की शिकायत की जांच अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है।

 शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने कुल 6 बिंदुओं पर विस्तृत शिकायत की थी, लेकिन जांच दल ने केवल 3 बिंदुओं की जांच कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर को भेज दिया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जिन तीन बिंदुओं पर जांच की गई, उनमें दुकानदारों के बयान लेकर शिकायत को निराधार बताया गया, जबकि शिकायत के अन्य तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं की न तो जांच की गई और न ही प्रतिवेदन में उनका कोई उल्लेख किया गया।

शिकायत में आरोप था कि कई बिलों में बिल क्रमांक, संस्था का नाम, तिथि और हस्ताक्षर नहीं हैं तथा वर्ष 2023 से अब तक के सभी खर्चों की जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता का दावा है कि इन महत्वपूर्ण बिंदुओं को जांच दल ने नजरअंदाज कर दिया।

जांच प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर शिकायत की पुष्टि के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं मिले, इसलिए शिकायत प्रमाणित नहीं होती। हालांकि शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब सभी बिंदुओं की जांच ही नहीं हुई, तो शिकायत को पूरी तरह निराधार कैसे माना जा सकता है।

अब शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पूरे छह बिंदुओं की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए और अधूरी जांच रिपोर्ट के आधार पर किसी निष्कर्ष पर न पहुंचा जाए।

अब शिक्षा मंत्री से शिकायत की तैयारी की जा रही हैं l 

Latest
प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न… और मासूमों की शाम स्कूल में कैद! संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प: बेलगहना मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 109 बच्चों का भविष्य दांव पर, कोनचरा हाईस्कूल में शिक्षक से लेकर पानी-बिजली तक का संकट, कलेक्टर से ल... खैरा–पुडू मार्ग बना मुसीबत का रास्ता, सड़क पर चलना नहीं मजबूरी में सफर करना है! बजरंगबली को मन में बसाकर पैदल निकले बागेश्वर धाम की यात्रा पर दिलीप यादव युवा कांग्रेस चुनाव: बेलगहना में विजय कोल ने बढ़ाई सक्रियता, गांव-गांव युवाओं से साध रहे संपर्क रतनपुर में अखिल भारतीय ड्राइवर महासंगठन की बैठक, 12 नवंबर से देशव्यापी अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो... आरोपी को पकड़ने छप्पर पर जलानी पड़ी मिर्च