कोटा विकासखंड के शिक्षकों ने नौकरी की जानकारी छुपाकर पत्नियों का आवेदन भरकर गलत रूप से ले रहे महतारी वंदन योजना का लाभ, राशि वसूली के लिए नोटिस जारी 

इमरान खान की रिपोर्ट  

बिलासपुर—– छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा कर लाभ लेने का खुलासा होते जा रहा हैं, सनी लियोन के नाम से लाभ लेने और महासमुंद में सचिव के द्वारा अपनी शिक्षिका पत्नी को लाभ दिलाने के बाद अब कोटा विकासखंड के शिक्षकों के द्वारा अपनी पत्नियों को इस योजना का लाभ दिलाने का मामला सामने आया हैं, महिला एवं बाल विकास विभाग कोटा के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा को महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाले शिक्षकों के पत्नियों की जानकारी भेजकर राशि को जमा कराकर जानकारी देने को कहा गया हैं l 

                   कोटा विकासखंड के अंतर्गत पदस्थ शिक्षकों के द्वारा अपनी शासकीय नौकरी की जानकारी को छुपाकर अपनी पत्नियों के नाम से महतारी वंदन योजना का आवेदन भरकर इस योजना का लाभ ले रहे हैं l छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शासकीय और संविदा कर्मचारी जो प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में आते हैं उन्हें महतारी वंदन योजना के लाभ से अपात्र किया गया हैं साथ ही उनके परिवार के सदस्य को भी इस योजना से अपात्र किया गया हैं l कोटा विकासखंड के अलग – अलग स्कूलों में पदस्थ 26 शिक्षकों के द्वारा अपनी सरकारी नौकरी की जानकारी को छुपाकर अपनी पत्नियों के नाम से महतारी वंदन योजना का आवेदन भरा दिया गया और इनकी पत्नियों के खाते में हर माह एक हजार रूपये की राशि सरकार के द्वारा भेजा जा हैं l महिला एवं बाल विकास विभाग कोटा को जब इसकी जानकारी हुई तो विकासखंड शिक्षा अधिकारी को इन शिक्षकों की पत्नियों के नाम और राशि की सुची को भेजकर महिला एवं बाल विकास विभाग के खाता में राशि जमा कराकर जानकारी देने को कहा गया हैं l विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिक्षकों को नोटिस जारी करके 3 दिन में राशि जमा करने को कहा गया हैं आज कुछ शिक्षकों के द्वारा राशि जमा किया गया हैं, राशि जमा नहीं करने पर शिक्षकों का वेतन रोक दिया जायेगा l 

11 माह से आ रही महतारी वंदन की राशि विभाग को खबर तक नहीं —***— इन 26 शिक्षकों के पत्नियों के खाते में 11 माह  से महतारी वंदन योजना का पैसा जा रहा हैं और महिला एवं बाल विकास विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी, 1 हजार महीने के हिसाब से 11 हजार रुपए की राशि इनके खाते में जमा हुई हैं l 

इन शिक्षकों के पत्नियों के खाते में जा रही राशि —-++— कोटा विकासखंड के इन 26 शिक्षकों ने की महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी जयद्रथ खुसरो प्राथमिक शाला लूफा, दालसिंह हाईस्कूल बहेरामुड़ा, गोवर्धनसिंह पैकरा दोनासागर, सहोरिक जगत प्राथमिक शाला पोड़ी, नारायणदास मानिकपुरी प्राथमिक शाला लमनाझार, रुस्तम सिंह खुसरो प्राथमिक शाला तेंदुवा, सुखराम गंधर्व माध्यमिक शाला पटैता, राममिलाप प्राथमिक शाला सीस, शिवकुमार जगत प्राथमिक शाला मनपहरी, सत्यनारायण मरावी प्राथमिक शाला धनरास, रमेश साहू प्राथमिक शाला करगीकला, नारायण खांडे प्राथमिक शाला झालापारा, चंदन सिंह धुर्वे प्राथमिक शाला नांगचुवा, गौतम कुमार कुर्रे प्राथमिक शाला परसदा, विजय सतनामी प्राथमिक शाला केकरापारा, कमल सिंह प्राथमिक शाला धौराभाठा, बनवारी लाल प्राथमिक शाला लमरीडबरी, श्यामलाल प्राथमिक शाला नग़ोई, राजकुमार पाव प्राथमिक शाला ढोलमौहा, कार्तिक यादव प्राथमिक शाला कसईबहरा, सुनील कुमार प्राथमिक शाला मोहंदी, पवन सिंह प्राथमिक शाला ढोलमौहा, शंकरलाल सूर्यवंशी प्राथमिक शाला परसापानी, प्रमोद कुमार साहू प्राथमिक शाला कुंवाजति, हेमपाल पैकरा टेंगनमाडा, बसंत कुमार टेंगनमाडा l 

सुरुचि श्याम — परियोजना अधिकारी –महिला एवं बाल विकास विभाग कोटा — 26 शिक्षकों के पत्नियों के नाम से महतारी वंदन योजना की राशि जा रही हैं विकासखंड शिक्षा अधिकारी को इनके नाम और राशि की जानकारी भेजकर राशि जमा कराकर जानकारी देने को कहा गया हैं l 

Latest
धूल से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद खुला मार्ग लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, आज तक नहीं खुला दरवाजा पूर्व सरपंच जनक सिंह पैकरा का निधन स्कूल के खेल सामग्री में गड़बड़ी, शिक्षक पर गंभीर आरोप आमागोहन में महिला पर घर में घुसकर फरसा से हमला, एफआईआर दर्ज शोक की घड़ी में कवराई यादव समाज बना सहारा, केवची में पीड़ित परिवार को दी आर्थिक व सामाजिक सहायता शिवतराई में गूंजेगी शहनाई: 25 से 27 अप्रैल तक होगा 9 वां गोंड सामूहिक विवाह समारोह अटल श्रीवास्तव के अथक प्रयास से कोटा–बेलगहना मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, 32.71 करोड़ से बदलेगी... आमागोहन में सब इंस्पेक्टर अजय ठाकुर का भव्य स्वागत तेंदूभाठा में टूटी पुलिया से जनजीवन प्रभावित, निर्माण की मांग तेज